शाहपुर: शाहपुर पुलिस को बड़ी सफलता: NH-46 पर डेयरी व्यापारी से लूट करने वाले आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार
Shahpur, Betul | May 8, 2026 शुक्रवार दोपहर 2 बजे शाहपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डेयरी उत्पाद वितरक के साथ हुई लूट की वारदात का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, 10 हजार रुपए नगदी, डेयरी उत्पाद एवं घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।