पूरनपुर: सिरसा चौराहा हाइवे पर कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, हंगामे के बीच पुलिस पहुंची
पूरनपुर कोतवाली रोड सिरसा चौराहे हाइवे के पास में वुधवार की रात्रि तेजरफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसके बाद चौराहे पर हंगामा होने लगा इस दौरान जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। बताया जा रहा है कि हादसे में स्कूटी सवार घायल हो गया और स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई।