पूरनपुर: गांव मनहरिया से चंदुईया लिंक मार्ग दो माह में उखड़ने लगा, ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर किया विरोध प्रदर्शन
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव मनहरिया से चंदुईया लिंक मार्ग का निर्माण कार्य दो माह पूर्व जिला पंचायत के द्वारा कराया गया था। बताया जा रहा है कि लाखों की लागत से बनी सड़क महज दो माह में हाथों से उखड़ने लगी। इसको लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए। सड़क निर्माण कार्य में जमकर भ्रष्टाचार करने और मानक के अनुसार निर्माण कार्य न करने का आरोप लगाया है।