पिंड्रा: कपल ने गंगा में लगाई छलांग... क्रूज मालिक ने बचायाः विश्वनाथम क्रूज के तीन मेंबर्स ने कूदकर लड़की की बचाई जान,
वाराणसी में एक लड़की अपने ब्वाय फ्रेंड के साथ राजघाट पुल से गंगा में कूद गई। तभी नीचे से गुजर रही विश्वनाथम क्रूज से तीन क्रू मेंबर दोनों को बचाने के लिए ने गंगा में छलांग लगा दिए। क्रू मेंबर्स ने लड़की को तो पानी से निकालकर बचा लिया, लेकिन लड़के का कुछ पता नहीं चल सका।