खरीक: टॉप-10 कुख्यात अपराधी सिंटू यादव गिरफ्तार, हथियार बरामद
नवगछिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस जिला के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात अपराधी सिंटू यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल बरामद किया गया है। सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी है