बीदासर: *बीदासर: सर्वे-रिसर्वे कार्य में लापरवाही से किसान नाराज, रिकॉर्ड सुधार की मांग*
Bidasar, Churu | May 24, 2026 उपखंड क्षेत्र में सर्वे-रिसर्वे कार्य को लेकर किसानों में भारी नाराजगी है। किसानों का आरोप है कि कार्य जल्दबाजी में निपटाया गया। नोटिस नहीं दिए गए, प्रचार-प्रसार नहीं हुआ और मौके पर रिकॉर्ड का मिलान भी नहीं किया गया। अनावश्यक खसरे बढ़ाकर भूमि का गलत अंकन दर्ज किया।