झांसी: बिजना गांव में 10 साल का बच्चा फंदे पर लटका मिला, पिता ने झांसी मेडिकल कॉलेज में कहा- किसी ने हत्या करके लटकाया
Jhansi, Jhansi | Jan 12, 2025 बिजना गांव में 10 साल का बच्चा फंदे पर लटका मिला, झांसी मेडिकल कॉलेज में पिता बोले-किसी ने हत्या करके लटकाया दरअसल झांसी में रविवार दोपहर को 10 साल के बच्चे का शव फंदे पर लटका मिला है। वह छत पर अकेला खेल रहा था। थोड़ी देर बाद एंगल पर रस्सी के सहारे उसका शव लटका हुआ मिला। चचेरे भाई ने शव को उतारा और अस्पताल ले गए।लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।