पन्ना: पन्ना पुलिस ने अंतरराज्यीय ईरानी चोर गिरोह के ईनामी चोर को किया गिरफ्तार
Panna, Panna | Nov 15, 2024 फरार आरोपी के संबंध में पुलिस सायबर सेल टीम पन्ना से मिली जानकारी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर दिनांक 15/11/24 को पुलिस टीम द्वारा उक्त फरार आरोपी को मैहर से पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर पूँछताछ की गई। जिसके द्वारा अपराध कारित किया जाना स्वीकार किया गया।मामले में पुलिस टीम द्वारा आऱोपी के कब्जे से 4 जोड़ी सोने के टॉप्स कीमती करीब 01 लाख रूपये के जप्त किये।