पन्ना: श्री 108 साप्ताहिक पारायण महायज्ञ का भक्तिभावपूर्ण समापन, संतों ने महामति प्राणनाथ जी की अमृत वाणी अपनाने का संदेश दिया
Panna, Panna | Nov 15, 2024 पन्ना जिले के प्रतिष्ठित श्री 5 पद्मावतीपुरी धाम में स्थित श्री प्राणनाथ मंदिर में आयोजित श्री 108 साप्ताहिक पारायण महायज्ञ का गुरुवार, 14 नवंबर को भक्तिभाव के साथ समापन हुआ। आठ नवंबर से शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन में देश भर से आए संतों ने सम्मिलित होकर धर्म का प्रचार-प्रसार किया।