पन्ना: पन्ना में 400 साल पुरानी पृथ्वी परिक्रमा परंपरा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
Panna, Panna | Nov 15, 2024 पन्ना में कार्तिक पूर्णिमा पर 400 वर्षों से चली आ रही "पृथ्वी परिक्रमा" की परंपरा में देश-विदेश के हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। यह परिक्रमा महामति श्री प्राणनाथ जी द्वारा शुरू की गई थी। श्रद्धालु नदी, नालों और जंगलों के बीच पन्ना नगर की परिक्रमा करते हैं।