पन्ना: पन्ना टाइगर रिजर्व: पास के गांवों में कुत्तों का टीकाकरण, कैनाइन डिस्टेंपर वायरस से बचाव
Panna, Panna | Nov 15, 2024 फील्ड डायरेक्टर अंजना सुचिता तिर्की ने बताया कि कैनाइन डिस्टेंपर वायरस कुत्तों में पाया जाने वाला एक खतरनाक वायरस है, जो बाघों के नर्वस सिस्टम को प्रभावित कर सकता है। यह समस्या तब आती है, जब जंगल में विचरण करने वाले बाघ मानव बसावट वाले इलाकों में जाकर कुत्तों का शिकार करते हैं।