द्वारका: जिले में प्रॉपर्टी के लिए छोटे भाई की हत्या के मामले में स्पेशल स्टाफ ने मंझले भाई सहित 4 को किया गिरफ्तार
करोड़ों की प्रॉपर्टी को लेकर हुए विवाद में मंझले भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी और दिल्ली से फरार हो गया था। उस मामले को सुलझाते हुए द्वारका जिला के स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कार और हथियार भी बरामद किया गया है। इनकी पहचान रविंद्र कुमार, सत्येंद्र, जाहिद और अवनीश के रूप में हुई है।