पोलायकलां: 30 जून के जिला सम्मेलन को लेकर पोलायकलां में श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक, संगठन मजबूती पर जोर
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक पोलायकलां की बैठक शनिवार दोपहर 2 बजे श्रीराम मांगलिक भवन में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 30 जून को कालापीपल में होने वाले जिला स्तरीय सम्मेलन की तैयारियों, संगठन विस्तार और पत्रकार हितों पर चर्चा की गई। ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने वरिष्ठ पत्रकारों एवं जिला पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया।