भिनाय: रीको क्षेत्र बिजयनगर में कमल इंडस्ट्रीज के बाहर लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम
Bhinay, Ajmer | Jul 10, 2025 8 जुलाई को बिजयनगर में रीको क्षेत्र में स्थित कमल इंडस्ट्रीज में सोलर लगाने के दौरान हुरड़ा निवासी युवक की छत से गुजर रही 11केवी विद्युत लाइन की चपेट में आ गया।घायल युवक वीरेंद्र सिंह ने गुरुवार दोपहर को दम तोड़ दिया।गुरुवार दोपहर बाद 2 बजे बड़ी संख्या में लोगों ने कमल इंडस्ट्रीज के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे।मृतक को मुआवजा राशि देने सहित अन्य मांग की।