गंगरार: गंगरार में परशुराम जयंती पर ध्वजारोहण किया गया, समाजजनों ने लिया संकल्प
गंगरार स्थित परशुराम सर्किल पर परशुराम जयंती के अवसर पर विधिवत आरती, ध्वजारोहण और भगवान परशुराम के परशु पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। उपस्थित जनों ने भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।