नावकोठी: बकरीद पर्व को लेकर नावकोठी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, प्रशासनिक पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल हुए
बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए नावकोठी थाना परिसर में प्रशासनिक पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं पुलिस पदाधिकारी के संग शांति समिति की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता थाना अध्यक्ष मो फिरदौस ने किया। इस अवसर पर बखरी एसडीपीओ कुंदन कुमार सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर रामकुमार सिंह अंचल अधिकारी सूरज कुमार सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार आदि उपस्थित थे।