कोलेबिरा: लचरागढ़ पास्टोरेट में महिलाओं ने संभाली आराधना, महिला दिवस उत्साह से मनाया गया
कोलेबिरा: सोमवार दोपहर 2 बजे जीईएल चर्च लचरागढ़ पास्टोरेट में महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आराधना का संपूर्ण संचालन महिलाओं ने किया। प्रीतिवंती बागे ने संचालन, जीरेन मड़की ने उपदेश पाठ और जिदन सुरीन ने धन्यवाद प्रार्थना की। कार्यक्रम में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। मौके पर इलियास सुरीन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रह