दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM मोहन, बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत का मोर्चा
रीवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे और अतिवृष्टि व बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रभावित व्यक्ति तक मदद पहुंचने में देरी नहीं होनी चाहिए। बाढ़ग्रस्त इलाकों में राहत शिविर, भोजन, स्वच्छ पेयजल और विशेष चिकित्सा शिविरों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि घर और घरेलू सामान के नुकसान पर आरबीसी 64 के तहत सहायता दी जाए। साथ ही बिजली आपूर्ति बहाल करने, जल स्रोतों का क्लोरीनेशन, फसल क्षति का सर्वे और प्रभावित क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।
#MohanYadav #RewaFlood #MadhyaPradesh #FloodRelief #RewaNews
Raghurajnagar Nagareey, Satna | Aug 23, 2026