कुम्भराज: कागलियापुरा गांव: चचेरे भाई की कुल्हाड़ी से हत्या, मृगवास पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Kumbhraj, Guna | Apr 5, 2026 कुंभराज के मृगवास थाना के कागलियापूरा गांव में 4 अप्रैल 2026 को कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर मृतक दीवान सिंह भील की चचेरे भाई आरोपी दिनेश भील ने हत्या कर दी थी। 5 अप्रैल को थाना प्रभारी ने बताया, जमीन विवाद में आरोपी ने हत्या की। फरियादी अमरचंद भील की शिकायत पर मामला दर्ज कर 4 अप्रैल देर शाम को आरोपी दिनेश भील को गिरफ्तार किया गया। 5 अप्रैल को जेल भेजा गया है।