Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
kapilyadav450
No video available
5
कुछ इस तरह #गुजरात #सरकार के Act of Fraud के चलते 141+ जिंदगियां नदी में समा गयी। सैकड़ों घायल है। दर्जनों लापता है
3.2k views |
Hoshangabad Nagar, Hoshangabad
| Oct 31, 2022
#गुजरात
#सरकार
MORE NEWS
मेरे बेटे #अली_हैदर_खान ने ढाई वर्ष की आयु में पहला #वृक्षारोपण किया। आप सभी दुआ दीजिए, मेरा बेटा इसी तरह प्रकृति की सेवा करे एवं अपने जीवन में सभी सफलता हासिल करे। #विश्व_पर्यावरण_दिवस @हाइलाइट Collector Narmadapuram PRO Jansampark Narmadapuram Jansampark Madhya Pradesh Nagar Parishad Sohagpur Narmadapuram Commissioner
Hoshangabad Nagar, Hoshangabad | Jun 14, 2026
*विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर पचमढ़ी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन* विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम द्वारा कार्यालय मुख्य अधिशासी अधिकारी, छावनी परिषद पचमढ़ी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा एवं जीवन रक्षा के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया। शिविर के दौरान कुल 42 स्वैच्छिक रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया गया। सिविल सर्जन डॉ. सुनीता कामले, आर एम ओ डॉ. गजेंद्र यादव एवं पैथोलॉजिस्ट डॉ. इज़हार खान के मार्गदर्शन मे जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम की रक्तकोष टीम द्वारा रक्तदान की समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। शिविर में जिला चिकित्सालय की ओर से डॉ. अदिति अग्रवाल, लेब टेक्नीशियन श्री पंकज शर्मा, श्री शुभम कटारे, सुश्री रक्षी खान, श्री रवि यादव एवं श्री धीरज मंडलोई उपस्थित रहे। साथ ही जिला रेडक्रॉस शाखा नर्मदापुरम से श्री शेर सिंह बड़कुड़ ने भी सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान किसी भी जरूरतमंद मरीज के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है तथा प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम द्वारा जानकारी दी गई कि 15 जून 2026 को मिलिट्री अस्पताल पचमढ़ी में भी एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लगभग 100 यूनिट रक्त संग्रहित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 14, 2026
💠 पचमढ़ी की वादियों में दौड़ेगा देशभर का उत्साह, नागपुर के 500 से अधिक धावक लेंगे भाग 💠 सतपुड़ा की रानी में मानसून के बीच खेल, पर्यटन और रोमांच का अनूठा संगम 💠 26 जुलाई को होगी पचमढ़ी मानसून मैराथन ➡️नर्मदापुरम जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल पचमढ़ी में आगामी 26 जुलाई को आयोजित होने वाली आठवीं पचमढ़ी मानसून मैराथन खेल, पर्यटन और प्रकृति प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनने जा रही है। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड, जिला प्रशासन एवं एडवेंचर्स एंड यू के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह मैराथन सतपुड़ा की हरी-भरी वादियों, घने जंगलों, झरनों और बादलों से घिरे प्राकृतिक परिवेश के बीच प्रतिभागियों को एक यादगार अनुभव प्रदान करेगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु जैन ने बताया कि पचमढ़ी प्रकृति की अनुपम देन है और जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन लगातार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के सहयोग से आयोजित यह मैराथन देशभर के धावकों और पर्यटकों को पचमढ़ी से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। प्रशासन द्वारा प्रतिभागियों की सुरक्षा, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रेस डायरेक्टर श्री मितेश राम्भिया के अनुसार इस वर्ष नागपुर के 500 से अधिक धावक मैराथन में भाग लेने पहुंचेंगे। विश्वस्तरीय मानकों पर आयोजित इस प्रतियोगिता को वर्ल्ड एथलेटिक्स तथा एआईएमएस (एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन्स एंड डिस्टेंस रेस) से प्रमाणित किया गया है। प्रतियोगिता 5, 10, 21 और 42 किलोमीटर की चार श्रेणियों में आयोजित होगी। देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों ने भी मैराथन के लिए पंजीयन कराया है। मुंबई के दिव्यांग धावक निरंजन जाधव, जिन्होंने एक दुर्घटना में अपने दोनों पैर गंवा दिए थे, 21 किलोमीटर की दौड़ में भाग लेकर प्रतिभागियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। पचमढ़ी की सीमित आवास क्षमता को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष केवल 1500 प्रतिभागियों के लिए पंजीयन निर्धारित किया गया है। अब तक 1000 से अधिक धावक अपना पंजीयन करा चुके हैं। प्रतिभागियों को टाइमिंग चिप, प्रमाणपत्र, टी-शर्ट, फिनिशर मेडल, रिफ्रेशमेंट तथा संपूर्ण रूट सपोर्ट उपलब्ध कराया जाएगा। विभिन्न आयु वर्गों में पुरुष एवं महिला श्रेणी के शीर्ष तीन विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। ऐसे आयोजन पचमढ़ी की प्राकृतिक सुंदरता को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के साथ स्थानीय पर्यटन और रोजगार को भी बढ़ावा देते हैं। मैराथन के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 10 जुलाई निर्धारित की गई है। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 14, 2026
💠ऑनलाइन योगाभ्यास कार्यक्रम के माध्यम से नर्मदापुरम ने गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने का किया सफल प्रयास 💠12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व नेहरू पार्क में हुआ सामूहिक योगाभ्यास, हजारों नागरिक ऑनलाइन जुड़े ➡️ 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं आयुष विभाग, मध्यप्रदेश शासन के दिशा-निर्देश पर तथा कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु जैन के मार्गदर्शन में आयुष विभाग नर्मदापुरम द्वारा रविवार 14 जून 2026 को नेहरू पार्क में सातवें काउंटडाउन कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व योगाभ्यास एवं गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड हेतु सामूहिक ऑनलाइन योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, विद्यार्थियों, महिला-पुरुषों, शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं योग साधकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। नेहरू पार्क में सैकड़ों प्रतिभागी उपस्थित रहे, वहीं शहर के हजारों नागरिकों ने ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे जुड़कर इस ऐतिहासिक प्रयास को सफल बनाया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर डॉ. बबीता राठौर, जिला आयुष अधिकारी डॉ. एस. आर. करोंजिया, जिला खेल अधिकारी सुश्री उमा पटेल, शिक्षा विभाग से सुश्री वंदना रघुवंशी, आयुष विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. नीरज यादव, डॉ. अक्षय जैन, डॉ. अशोक पुष्कर, डॉ. सविता पुष्कर, डॉ. गौरव भैरुआ, डॉ. संदीप रघुवंशी सहित योग प्रशिक्षकों में श्री कमलेश गौर, श्री नरेंद्र गौर, श्री पंकज बरगले, कुमारी प्राची यादव, श्रीमती सुचिता चौहान, श्रीमती मोनिका राजपूत, कुमारी शिक्षा नगर, समाजसेवी श्री नलिन पटेल एवं आयुष विभाग का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। पूर्व अभ्यास कार्यक्रम की तैयारियां शासकीय संस्थाओं में योग प्रशिक्षकों द्वारा कराई गईं। साथ ही सांसद कार्यालय नर्मदापुरम के जनता दरबार परिसर में श्री कमलेश गौर द्वारा नियमित योग प्रशिक्षण दिया गया, जिससे अधिक से अधिक नागरिक योगाभ्यास में दक्ष होकर मुख्य कार्यक्रम से जुड़ सके। जिला आयुष अधिकारी डॉ. एस. आर. करोंजिया ने बताया कि एमडीएनआईवाई, आयुष मंत्रालय एवं Habuild द्वारा आयोजित ऑनलाइन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रयास में नर्मदापुरम जिले की सक्रिय सहभागिता सराहनीय रही। नागरिकों की एकजुटता, अनुशासन एवं योग के प्रति जागरूकता से जिले को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने तथा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लक्ष्य को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि “घर-घर योग, हर व्यक्ति निरोग” के संकल्प के साथ सभी नागरिक योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। यही स्वस्थ एवं सशक्त नर्मदापुरम की मजबूत नींव रखेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, योग प्रशिक्षकों, विद्यार्थियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आयुष विभाग ने आभार व्यक्त किया। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 14, 2026
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 14, 2026
कुछ इस तरह #गुजरात #सरकार के Act of Fraud के चलते 141+ जिंदगियां नदी में समा गयी। सैकड़ों घायल है। दर्जनों लापता है - Hoshangabad Nagar News