बेल्थरा रोड: आजाद अधिकार सेना के प्रदेश महासचिव ने मोबाइल टावर और पानी टंकी पर चढ़कर ड्रामा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की
बेल्थरारोड में शुक्रवार को आजाद अधिकार सेना के प्रदेश महासचिव सिंहासन चौहान ने केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र भेजकर मोबाइल टावर, बिजली के टावर और पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन या ड्रामा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने शुक्रवार को दोपहर 1 बजे पत्रकारों से कहा कि ऐसे मामलों में प्रशासन का काफी समय और संसाधन व्यर्थ होते हैं।