कुमारखंड: पोखरिया टोला वार्ड एक में लोन की किश्त को लेकर मारपीट, 6 लोग घायल
मधेपुरा जिले श्रीनगर थाना क्षेत्र के रामनगर महेश पंचायत स्थित पोखरिया टोला वार्ड एक में बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे लोन का किश्त देने को लेकर हुए मारपीट की घटना में दोनों पक्ष से छः लोग घायल हो गया। सभी घायल को परिजनों ने इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया।