मांडर: कुरकुरा मंदरो में बजरंगबली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह मारुति महायज्ञ की तैयारी पूरी
Mandar, Ranchi | Apr 14, 2026 मांडर कुरकुरा मंदरो गांव में बजरंगबली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सह मारुति महायज्ञ की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। 15 अप्रैल को जलेश्वर धाम से भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ होगा, जिसमें करीब 5 हजार महिलाएं भाग लेंगी। यह आयोजन 23 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन पूजा-पाठ, हवन, प्रवचन और भंडारे का आयोजन होगा।