झालरापाटन: झालावाड़ में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, दो गिरफ्तार, लाखों की ठगी का गिरोह भंडाफोड़
झालावाड़ कोतवाली पुलिस ने सरकारी नौकरी और तबादलों का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये ठगने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के दो मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार किया है। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने सोमवार दोपहर 11:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी।