लखनऊ में पैक्स सचिव की आत्महत्या से मचा हड़कंप, 7 साल से वेतन न मिलने और अधिकारियों की प्रताड़ना का आरोप!
📍 मलिहाबाद, लखनऊ।
लखनऊ के मलिहाबाद में पैक्स सचिव राज कपूर मौर्य की आत्महत्या की घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है। बताया जा रहा है कि पिछले 7 वर्षों से वेतन न मिलने और अधिकारियों की कथित प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होंने यह दर्दनाक कदम उठाया।
इस घटना ने सरकारी व्यवस्था और कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर एक कर्मचारी को सात साल तक वेतन के लिए क्यों इंतजार करना पड़ा? यदि प्रताड़ना के आरोप सही हैं, तो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी?
योगी सरकार से मांग है कि:
1. पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
2. दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
3. मृतक का बकाया वेतन परिवार को तत्काल दिलाया जाए।
4. पत्नी, दो मासूम बच्चों और बुजुर्ग पिता को उचित आर्थिक सहायता दी जाए।
5. परिवार के एक योग्य सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए।
एक परिवार ने अपना सहारा खो दिया है। सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ित परिवार को न्याय और सम्मानजनक जीवन का सहारा देना चाहिए।
राज कपूर मौर्य के परिवार को न्याय मिले, जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय हो।
City News 24 Live
जज्बा सच दिखाने का
बहुजन मीडिया को मजबूत करने के लिए Like, Share, Follow और Comment जरूर करें।
#Lucknow #Malihabad #RajKapoorMaurya #JusticeForRajKapoorMaurya #उत्तरप्रदेश #योगीसरकार #CityNews24Live UP Police
Hardoi, Hardoi | Nov 15, 2026