फरसगांव: न सरकार का इंतजार, न किसी आदेश की जरूरत—फरसगांव के युवाओं ने श्रमदान कर संभाली शहर की हरियाली की जिम्मेदारी
फरसगांव नगर के मुख्य मार्ग के डिवाइडर में लगे पेड़-पौधे बड़े होने से राहगीरों को हो रही परेशानी को देखते हुए फरसगांव के युवाओं ने श्रमदान अभियान शुरू किया है। लगातार दूसरे रविवार को आज सुबह 7 से 9 बजे तक डिवाइडर में लगे पेड़-पौधों की कटिंग-छंटाई की गई। सिटीओ कॉलोनी से पेट्रोल पंप तक चल रहे इस अभियान का आधे से अधिक कार्य पूरा हो चुका है।