पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग धरना स्थल पर बिहार भर के संविदा कर्मी एएनएम ने दिया धरना, सेवा नियमित करने की मांग
बिहार भर के संविदा कर्मी एएनएम ने गर्दनीबाग धरना स्थल पर मंगलवार को धरना दिया। इन सभी संविदा कर्मी एएनएम की मांग है कि उनकी सेवा को नियमित किया जाए और जब तक नियमित नहीं होता, तब तक उन्हें 26000 रुपए का भुगतान किया जाए। बता दे कि इस वक्त इन सभी संविदा कर्मी एएनएम को 11500 रुपए का भुगतान किया जा रहा है।