मथुरा: प्रथम पहल के मेगा कैंप में हार्ट स्पेशलिस्ट ने दी चेतावनी, स्मोकिंग बन रही है साइलेंट किलर
आज के दौर में इलाज कराना किसी चुनौती से कम नहीं है, खासकर जब बीमारी हृदय या न्यूरो जैसी गंभीर हो। लेकिन मथुरा की संस्था प्रथम पहल फाउंडेशन ने आज यह साबित कर दिया कि अगर संकल्प सेवा का हो तो रास्ते अपने आप बन जाते हैं। रविवार को मसानी तिराहे पर आयोजित एक विशाल स्वास्थ्य शिविर में न केवल मरीजों का मुफ्त इलाज हुआ