मुज़फ्फरनगर: भाकियू ने चरथावल चकबंदी कार्यालय पर किसानों के शोषण के खिलाफ किया धरना
चरथावल चकबंदी कार्यालय पर भाकियू नेता विकास शर्मा के नेतृत्व में किसानों के द्वारा चकबंदी विभाग के द्वारा किए जा रहे किसानों के उत्पीड़न को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया जहां पर उन्होंने कहा कि लगातार चकबंदी विभाग किसानों का उत्पीड़न कर रहा है इसलिए उनके द्वारा निश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया है। विकास शर्मा ने बताया किया धरना प्रदर्शन अनिश्चितकालीन जारी रहेगा