मुज़फ्फरनगर: पुरकाजी पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल, मस्जिद व ढाबे में की थी चोरी
पुरकाजी पुलिस की जहीरपुर रोड पर बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई।जिसमें पुलिस की गोली लगने से 1 बदमाश घायल हो गया जबकि पुलिस ने कांबिंग के दौरान उसके 3 अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से पुलिस ने 16950 एक मोटरसाइकिल 3 तमंचे बरामद किए हैं सीओ सदर राजू सिंह साव ने बताया कि उनके द्वारा पुरकाजी क्षेत्र में एक मस्जिद में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।