राजगढ़: अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा की जिला बैठक मिडवे ट्रीट पर आयोजित की गई
अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा की जिला स्तरीय संयुक्त बैठक रविवार को दोपहर 2:00 बजे करीब राजगढ़ की मिडवे ट्रीट पर आयोजित की गई। इस दौरान बैठक में 8 अप्रैल को जिला स्तर एवं 11 अप्रैल को ब्लॉक स्तर व 18 अप्रैल को राजधानी भोपाल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारीयों और धरना प्रदर्शन व रैली को लेकर चर्चा की गई।