डुमरांव: कन्या मध्य विद्यालय में समर कैंप का शुभारंभ, छात्रों को सशक्त बनाने की पहल, शैक्षणिक नींव होगी मजबूत
Dumraon, Buxar | Jun 1, 2026 शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण सुधार और कमजोर विद्यार्थियों को मुख्यधारा में लाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए कन्या मध्य विद्यालय डुमरांव में समर कैंप का विधिवत उद्घाटन सोमवार की दोपहर 1 बजे किया गया। इस समर कैंप का उद्घाटन प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुधांशु कुमार के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।