डुमरा: सीतामढ़ी में B.A. B.Ed. छात्र से ₹70 हजार की कथित ठगी! परीक्षा फॉर्म नहीं भरने का आरोप, DM-SP से कार्रवाई की गुहार
B.A. B.Ed. छात्र से ₹70 हजार की कथित ठगी! परीक्षा फॉर्म नहीं भरने का आरोप, DM-SP से कार्रवाई की गुहार सीतामढ़ी: जिले में शैक्षणिक ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। B.A. B.Ed. की पढ़ाई कर रहे छात्र अंकुश कुमार ने रिंग बांध पर संचालित एक कथित शैक्षणिक ठगी नेटवर्क के खिलाफ जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।