मैनपुरी: सपा कार्यालय पर पूर्व सैनिक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिए गए नोटिस और सपा की जीत को लेकर दी जानकारी
शुक्रवार को सपा कार्यालय पर पूर्व सैनिक रामविलास यादव ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सीबीआई के द्वारा दिए गए नोटिस और राज्यसभा में बीजेपी के तरफ की गई क्रॉस वोटिंग को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आ रहा है जिसको लेकर सरकार इस तरीके के नोटिस दिलवा रही है। आने वाले समय में जनता भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।