भुसावर: आर्मी मेजर से अभद्रता पर खेरली मोड़ थाना प्रभारी को किया गया लाइन हाजिर, जांच शुरू
भुसावर के खेरली मोड़ थाना प्रभारी राजेश कसाना को लाइन हाजिर कर दिया गया है। छुट्टियों में गांव पथेना आए मेजर शीलेंद्र सिंह के साथ दुर्व्यवहार कर गिरफ्तार कर हवालात में जलील करने का आरोप है। थानाधिकारी सहित नामजद पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली से लोगों में नाराजगी है।