टीकमगढ़: टीकमगढ़ में आउटसोर्स कर्मचारी बोले- 6 घंटे ही काम लिया जाए, निगम मंडल बने और 'समान काम समान वेतन' लागू हो
टीकमगढ़ में मंगलवार को भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में आउटसोर्स कर्मचारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया कर्मचारियों ने सरकारी विभागों में चल रही ठेकेदारी प्रथा के विरोध में जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा, और इसके साथ ही आंदोलन की चेतावनी दी।