कांके: रांची स्थित कांग्रेस भवन में भारतीय महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्षा अलका लांबा ने प्रेसवार्ता कर बीजेपी पर साधा निशाना
Kanke, Ranchi | Aug 9, 2024 रांची स्थित कांग्रेस भवन में भारतीय महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्षा अलका लांबा ने प्रेसवार्ता कर बीजेपी पर निशाना साधा है। इस दौरान हाथ में पोस्टर लेकर केंद्र सरकार से 33 प्रतिशत महिला आरक्षण विधेयक तुरंत लागू करने की मांग के साथ केन्द्र सरकार में नारी पर अत्याचार कब तक? और देश की गृहणी को महंगाई से राहत दो जैसी मांग की।