अंबिकापुर: सरपंच पद हेतु उपचुनाव में गोरता में रामकुमार और जोधपुर में बाबूलाल राजवाड़े निर्वाचित, 5 पंच निर्विरोध निर्वाचित
सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम जोधपुर और ग्राम गोरता सहित अन्य ग्रामों में सोमवार को हुए सरपंच और पंच पद हेतु उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जहां ग्राम गोरता में रामकुमार कोराम और ग्राम जोधपुर में बाबूलाल राजवाड़े ने सरपंच पद हेतु जीत दर्ज की है। ग्राम जोधपुर में पांच पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।