कोलायत: कोलायत में विधायक अंशुमान सिंह भाटी सहित गणमान्य अतिथियों ने भामाशाह नेमीचंद पंचारिया का नागरिक अभिनंदन किया
विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में समाजसेवी एवं भामाशाह नेमीचंद पंचारिया का नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। वक्ताओं ने पंचारिया के समाजसेवा, शिक्षा, धार्मिक एवं जनहित के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।