कोरबा: पुलिस ने अवैध कबाड़ कारोबार पर की बड़ी कार्रवाई, 16 टन कबाड़ और 4 वाहन किया ज़ब्त
Korba, Korba | Jun 7, 2026 अवैध कबाड़ कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 टन कबाड़ और 4 वाहन जब्त कोरबा। जिले में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उरगा और कुसमुंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 16 टन लोहे का कबाड़ और 4 वाहन जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार जब्त सामग्री और वाहनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 13.40 लाख रुपये है। उरगा थाना पुलिस ने ग्राम कसडोल स्थ