राजगढ़: संयुक्त संचालक ने किया ब्यावरा नगरपालिका का निरीक्षण
नगर निगम की संयुक्त संचालक शिल्प मालेकर बुधवार को शाम 6:00 बजे करीब ब्यावरा के दौरे पर रही। इस दौरान उन्होंने ब्यावरा नगर पालिका कार्यालय का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस मौके पर नगर पालिका सीएमओ इकरार अहमद, सब इंजीनियर रूपेश कुमार नेताम सहित अन्य उपस्थित रहे।