इटारसी: इटारसी-बैतूल हाइवे पर आम से लदा ट्रक पलटा, लगा लंबा जाम, पुलिस ने मशक्कत के बाद खुलवाया
धनबाद तिराहे पर औबेदुल्लागंज-बैतूल नेशनल हाईवे 46 पर एक शनिवार सुबह आम से भरा ट्रक पलट गया। जो सड़क पर ही आड़ा गिर गया। जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई ,दोपहर करीब ढाई घंटे बाद 12 बजे तक पुलिस ने हाइवे पर लगे लंबे जाम को खुलवाया। घटना की सूचना लगते ही केसला थाने का पुलिस बल एवं पथरौटा थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और सड़क पर लगे जाम को खुलाया।