मधेपुरा: जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने 25 खोए हुए मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए, चेहरे खिले
मधेपुरा पुलिस ने गुरुवार को ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 25 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिया। एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान में तकनीकी शाखा एवं जिले के सभी थानों की सक्रिय भागीदारी रही। आधुनिक तकनीक के उपयोग से इन मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया गया, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है।