असरगंज: कच्ची कांवरिया मार्ग में शाहकुंड मोड़ के समीप सपेरा को सांप ने डंसा इलाज के लिए तारापुर रेफर
प्रखंड अंतर्गत कच्ची कांवरिया मार्ग में शाहकुंड मोड़ के समीप एक संपेरा को सांप दिखाने के दौरान बिशैला सांप ने हाथ में डंस लिया। संपेरे को अस्थाई स्वास्थ्य शिविर में मौजूद एंबुलेंस के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लाया गया। जहां डॉक्टर परवेज ने बेहतर चिकित्सा के लिए तारापुर रेफरल अस्पताल रेफर कर दिया।