असरगंज: 1982 से लगातार डाक बम जा रही कृष्णा बम को देखने असरगंज के कच्ची कांवरिया मार्ग पर लोगों की लगी रही भीड़
श्रावणी मेला 2024 के पूर्व गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रविवार की अपराहन सुल्तानगंज_ देवघर कच्ची कांवरिया पथ पर असरगंज क्षेत्र में ग्रामीण नरनारियों की भीड़ सड़क के किनारे जुट गई। सबको इंतजार था मुजफ्फरपुर की चर्चित सेवानिवृत शिक्षिका डाक बम कृष्णा का दर्शन करने का जो बीते वर्ष 1982 से लगातार सावन मास की हर सोमवार को बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक करने को जाती।