असरगंज: असरगंज धपरी मुख्य मार्ग के दुल्हर गांव के समीप पिकअप वाहन ने युवक को मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल,रेफर
वाहन के टक्कर से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय ग्रामीण के सहयोग से जख्मी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज लाया गया। जहां प्राथमिक चिकित्सा कर बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर भेज दिया गया। जख्मी की पहचान खड़गपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कौड़िया गांव निवासी उदय प्रसाद यादव के पुत्र सिंटू कुमार के रूप में की गई।