असरगंज: असरगंज बस स्टैंड के समीप अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर ,कई दुकान तोड़े गए
असरगंज बस स्टैंड के समीप शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान सुल्तानगंज अंचल अधिकारी रवि कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। इस मौके पर बाथ थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार झा एसआई सूरज कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। अभियान के तहत सड़क के किनारे दुकानदारों द्वारा अस्थाई और स्थाई अतिक्रमण को जेसीबी से हटाया गया