सूरजगढ़: सूरजगढ़ा अंचल कार्यालय में जनता दरबार के नाम पर खानापूर्ति, लोगों ने कहा नहीं मिल रहा लाभ
सूरजगढ़ा अंचल कार्यालय में जनता दरबार के नाम पर महज खानापूर्ति हो रही है. लोगों की शिकायत की बात शनिवार अपराह्न 12:05 बजे अंचल कार्यालय का जायजा लिया गया. यहां आयोजित जनता दरबार में पांच थाने की भूमि विवाद की सुनवाई होती है. एक भी थाने के पुलिस पदाधिकारी उपस्थित नहीं थे और न ही जनता दरबार शुरू हो पाया था. फरियादी परेशान थे.पदाधिकारी अन्य कार्य में व्यस्त थे.