गया टाउन सीडी ब्लॉक: भीषण गर्मी से गया के एएनएमएमसीएच में मरीजों की संख्या बढ़ी, इमरजेंसी वार्ड में उमड़ी भीड़
गया जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। ऐसे में लोगों को बेवजह दोपहर में ना निकलने की हिदायत दी गयी है। अस्पतालों में भी भीषण गर्मी का असर दिखने लगा है। यहां बुखार और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ी है। गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गर्मी बढने के कारण अस्पताल में भी हीट एग्जॉशन के मरीज बढ़े हैं।