उचकागांव: गोपालगंज में महावीरी अखाड़ा जुलूस में DJ और आर्केस्ट्रा की धूम, प्रतिबंधों की अनदेखी के आरोप
गोपालगंज. जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के लाइन बाजार में बुधवार की सुबह महावीरी अखाड़ा जुलूस धूमधाम से निकाला गया. आयोजन में एक दर्जन से अधिक अखाड़ा जुलूस पहुंचे. इस दौरान तेज आवाज में डीजे बजने और आर्केस्ट्रा में नर्तकियों के प्रदर्शन की चर्चा रही. जुलूस के दौरान प्रशासनिक दिशानिर्देशों और प्रतिबंधों की अनदेखी किए जाने के आरोप भी सामने आये हैं.